Header Ads Widget

विशेश्वरगंज बाजार में गणेश-लक्ष्मी विसर्जन संपन्न, धूमधाम से हुआ






रिपोर्टर अनिल सोनी 

मंडल स्पेशल संवादाता 

बहराइच। विशेश्वरगंज बाजार में शुक्रवार को गणेश एवं लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। पूरे बाजार में भक्तों ने जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली। विसर्जन स्थल विश्वामित्र धाम पर कार्यक्रम का समापन हुआ।

विसर्जन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से थाना विशेश्वरगंज के थाना अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय स्वयं पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल और उल्लास देखने को मिला

Post a Comment

0 Comments