Header Ads Widget

भारत-नेपाल सीमा जमुनहा पर पत्रकारों के साथ अलग-अलग व्यवहार पर उठे सवाल।

रिप्रोट राजकुमार 

नेपालगंज-जमुनहा बॉर्डर क्षेत्र में बिना अनुमति पहुंचे भारतीय पत्रकारों पर नेपाल प्रशासन द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद अब सीमा क्षेत्र में पत्रकारों के साथ व्यवहार को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब नेपाली पत्रकार भारत के रुपईडीहा बाजार या सीमा क्षेत्र में रिपोर्टिंग के लिए आते हैं, तब भारतीय प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा बल उनके साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाते हैं। कई बार नेपाली पत्रकार खुलकर रिपोर्टिंग करते हैं, लेकिन उनके साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया जाता।
ऐसे में लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि सीमा पार पत्रकारों के लिए समान और संतुलित व्यवहार होना चाहिए। भारत और नेपाल के रिश्ते हमेशा मित्रता और सहयोग के रहे हैं, इसलिए दोनों देशों में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान बनाए रखना भी जरूरी माना जा रहा है।
सीमा क्षेत्र में काम करने

Post a Comment

0 Comments