Header Ads Widget

उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है




रिप्रोटअजय सिंह 

उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दंपति की सांप के काटने से मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक पति का नाम सुनील (उम्र 27 वर्ष) बताया जा रहा है, जबकि उनकी पत्नी की उम्र लगभग 25 वर्ष थी। बताया जा रहा है कि दोनों को एक ही समय में सांप ने काट लिया, जिससे उनकी जान नहीं बच सकी।
इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुनील के पिता गोरखनाथ के सिर से एक साथ बेटे और बहू का साया उठ गया, जिससे वे गहरे सदमे में हैं।

Post a Comment

0 Comments