Header Ads Widget

बहराइच में बिजली विभाग की लापरवाही से बिजलीकर्मी की मौत, न्याय की मांग कर रहे परिजनों पर लाठीचार्ज

रिपोट राजकुमार मौर्या बहराइच 
खबर:
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण एक बिजलीकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। रामगांव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी बिजलीकर्मी दीप नारायण मौर्य की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
बताया जा रहा है कि विद्युत कार्य के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इसी दौरान बहराइच पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार और प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किए जाने की भी खबर सामने आई है, जिसे लेकर लोगों में भारी नाराजगी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विद्युत विभाग द्वारा सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन किया गया होता तो शायद दीप नारायण मौर्य की जान बच सकती थी। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग प्रशासन से जल्द न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments