Header Ads Widget

बहराइच से आ रही है, जहां अचानक बदले मौसम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।आसमान में घने काले बादल छा गए हैं और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का दौर जारी है। कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है।


रिपोट राजकुमार मौर्या बहराइच 

इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के बहराइच से आ रही है, जहां अचानक बदले मौसम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
आसमान में घने काले बादल छा गए हैं और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का दौर जारी है। कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
बताया जा रहा है कि इस बेमौसम बारिश और ओलों की वजह से खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। गेहूं और सरसों जैसी फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकती हैं।
अचानक बदले इस मौसम ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। किसान बेहद चिंतित हैं और प्रशासन से मदद की उम्मीद कर रहे हैं।
फिलहाल मौसम विभाग ने भी अगले कुछ घंटों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।
हम लगातार इस खबर पर नजर बनाए हुए हैं। जैसे ही कोई नई अपडेट आएगी, हम आपको सबसे पहले जानकारी देंगे।

Post a Comment

0 Comments