भिनगा में हाल ही में कई पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। फर्जी अफवाहों के चलते बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल और डीजल लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लग गए। स्थिति यह रही कि लोग गाड़ियों के अलावा डिब्बों, जरीकेन और बोतलों में भी तेल भरवाने के लिए कतार में खड़े नजर आए।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों को व्यवस्थित तरीके से पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया गया। बसों, ट्रकों और अन्य वाहनों की लंबी कतारें पेट्रोल पंपों पर देखी गईं, जिससे कुछ समय के लिए अव्यवस्था का माहौल बन गया।
हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि तेल की कोई कमी नहीं है और सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल व डीजल उपलब्ध है। अफवाहों के कारण ही लोगों में घबराहट फैली और अनावश्यक भीड़ बढ़ी, जिससे लोगों का समय भी व्यर्थ हुआ।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांतिपूर्वक अपनी आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें।
रिपोर्ट रईस अहमद के साथ सुनील कुमार की रिपोर्ट
0 Comments