बहराइच:
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद इकाई बहराइच की एक महत्वपूर्ण बैठक आसाम चौराहा स्थित फातिमा हॉस्पिटल के निकट जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव के निर्देशन में संपन्न हुई।
बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों की समस्याओं, उनकी सुरक्षा, मानदेय, फर्जी मुकदमों तथा प्रशासनिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने पत्रकारों के समक्ष आने वाली चुनौतियों को गंभीरता से उठाते हुए उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया।
जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों को अपने अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करना होगा। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सभी से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शास्त्र तिवारी, उमाशंकर गुप्ता, धनीराम यादव, मनोज पाल, रुद्र नारायण तिवारी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
0 Comments