Header Ads Widget

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद आगरा मंडल की हुई बैठक हुई संपन्न पत्रकारों की सुरक्षा पर हुई चर्चा

जिला क्राइम ब्यूरो ओमप्रकाश बहराइच 


आगरा
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद आगरा मंडल द्वारा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार संगठन की प्रथम बैठक का आयोजन किया, बैठक में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के नवागत मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया,संगठन के आगरा मंडल उपाध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी द्वारा पटुका पहनाकर सम्मानित किया संगठन की अध्यक्षता करते हुए नवीन पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्यों से अवगत कराया राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा द्वारा अपने संबोधन में कहा पत्रकार समाज और शासन के बीच की कड़ी होता है जो जनता की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता है पत्रकार अपने कलाम के माध्यम से सच्चाई को लिखना है अगर कोई भी उसे दबाने का प्रयास करेगा तो हमारा संगठन उसका विरोध करेगा हम आये हुए पदाधिकारियों को अवगत कराते है कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए आप सभी के साथ पत्रकारों की सुरक्षा संगठन की प्राथमिकता है हमें इस संगठन के उद्देश्यों का पालन करते हुए संगठन मजबूत करने का कार्य करेंगे मीटिंग में उपस्थित हुए वरिष्ठ पत्रकार अजीत चौहान द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा जो दायित्व प्रदान किया गया है उस दायित्व का निर्वाहन करने का प्रयास करेंगे, यज्ञदत्त चतुर्वेदी द्वारा कहा गया संगठन जल्द ही मंडल में पत्रकारों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर एक बड़ा आयोजन किया जाएगा और पत्रकारों की मांग को सरकार के सम्मुख रख कर उसे पूर्ण कराने का प्रयास होगा बैठक में पत्रकार ठाकुर तेजसिंह, पत्रकार रविकांत चौधरी, न्यूज नेशन 81 के अभिषेक सिंह, गोपाल ठाकुर, सतेंद्र यादव, करन शर्मा सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments