Header Ads Widget

जनपद श्रावस्ती में तेज़ रफ्तार कार ने मारी टक्कर, स्कूटी सवार दो युवक घायल

जिला क्राइम ब्यूरो चीफ रईस अहमद 

श्रावस्ती। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग बौद्ध परिपथ पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार इकौना निवासी विष्णु गुप्ता (24 वर्ष) पुत्र अरविंद गुप्ता और कटरा निवासी हर्षित पटवा (22 वर्ष) पुत्र जोगिंदर पटवा स्कूटी से कटरा से इकौना की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे खरगौरा बस्ती पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, इकौना से बलरामपुर की ओर जा रही तेज़ रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें ओवरटेक करने के प्रयास में टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया।
वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद विष्णु गुप्ता की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया।

Post a Comment

0 Comments