Header Ads Widget

बहराइचपयागपुर तहसील क्षेत्र में चार अवैध रूप से चल रहे ईट भट्टों पर स्थानीय प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें बंद कराया तथा कच्ची ईंटों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त भी कराया गया है



बहराइच: अवैध रूप से चल रहे 4 ईट भट्ठों को किया गया सीज़,कच्ची ईंटों को भी बुल्डोजर की मदद से किया गए ध्वस्त। पयागपुर तहसील क्षेत्र में चार अवैध रूप से चल रहे ईट भट्टों पर स्थानीय प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें बंद कराया तथा कच्ची ईंटों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त भी कराया गया है। इन ईट भट्टों के मालिकों के पास ना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सीटीओ प्राप्त था ना जिला पंचायत से लाइसेंस प्राप्त था और ना ही खनन विभाग में विनियमन शुल्क जमा किए गए थे। अवैध रूप से संचालित 04 भट्टो को राजस्व,खनन,जिला पंचायत,जीएसटी,प्रदूषण बोर्ड और पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा बंद कराते हुए संबंधित को थाना पयागपुर व विश्वेश्वरगंज को सुपुर्द किया गया| अन्य भट्ठे पर कच्ची ईंट नष्ट कराया गया , साथ ही भट्ठा स्वामीयो को निर्देशित किया गया कि संबंधित विभाग से अनुमति प्राप्त कर ही संचालन करेंगे अन्यथा की दशा की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी|

Post a Comment

0 Comments