Header Ads Widget

गोंडा में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी: 24 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान, पोस्टमार्टम आज



गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे लोकोशेड के पास पाठक पुरवा–नई बस्ती क्रॉसिंग के नजदीक झाड़ियों में मिली महिला की लाश की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव मिलने के एक दिन बाद भी पुलिस महिला की पहचान नहीं करा पाई है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। पहचान न हो पाने के कारण आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद से पुलिस आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही रेलवे क्रॉसिंग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पड़ोसी जिलों में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान किया जा रहा है।

नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया के जरिए भी सूचना प्रसारित की जा रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके।

Post a Comment

0 Comments