Header Ads Widget

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपति महोदय को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी बहराइच को ज्ञापन सौंपा*।



 मोदी-ट्रंप ट्रेड डील को तत्काल निरस्त करने एवं देश के किसानों,आम नागरिकों के हितों की रक्षा के संबंध में।आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश की ओर से यह ज्ञापन आपके समक्ष एक अत्यंत गंभीर राष्ट्रीय चिंता के विषय में प्रस्तुत किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ की गई ट्रेड डील को लेकर देशभर में गहरी चिंता और व्यापक आशंकाएँ व्याप्त हैं। इस ट्रेड डील की शर्तों, संभावित लाभार्थियों और दूरगामी प्रभावों को लेकर न तो संसद को विश्वास में लिया गया है और न ही देश की जनता के समक्ष पूर्ण पारदर्शिता बरती गई है।
यह तथ्य सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ भारतीय उद्योग समूहों(अडानी) के विरुद्ध जांच, समन और वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित कार्यवाहियाँ चल रही हैं। ऐसे समय में जब देश के प्रमुख उद्योगपति अडानी को अमेरिका में समन जारी होने, एप्स्टीन प्रकरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम आने जैसी घटनाएँ सामने आई हैं, तब मोदी-ट्रंप ट्रेड डील की समय-संवेदनशीलता और इसके पीछे की प्राथमिकताओं पर स्वाभाविक प्रश्न उठते हैं।

देश यह भी भूला नहीं है कि राफेल सौदे के दौरान अनिल अंबानी की महज़ 12 दिन पुरानी कंपनी को ऑफसेट पार्टनर बनाए जाने को लेकर व्यापक सार्वजनिक बहस और गंभीर प्रश्न उठे थे। उस समय भी यह आरोप लगा था कि सरकारी नीतिगत निर्णयों से चुनिंदा कॉरपोरेट समूहों को लाभ पहुंचाया गया। आज जब मोदी-ट्रंप ट्रेड डील सामने आई है, तो यह आवश्यक है कि यह स्पष्ट किया जाए कि कहीं यह डील भी किसी विशेष उद्योग समूह को लाभ पहुंचाने की मंशा से तो नहीं की गई।

मोदी सरकार पर आरोप है कि उसने देश के करोड़ों किसानों के हितों को अमेरिका के सामने गिरवी रख दिया है, क्योंकि इस समझौते के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैक्स लगाएगा जबकि भारत अमेरिकी उत्पादों पर 0 जीरो प्रतिशत टैक्स वसूलेगा, और सबसे गंभीर बात यह है कि भारत का कृषि बाजार अमेरिकी किसानों के लिए खोल दिया गया है, जिन्हें वहां लगभग 80 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलती है; ऐसे में भारतीय किसान ऐसी किसी सब्सिडी के अभाव में उनसे कैसे प्रतिस्पर्धा करेगा—यह सवाल खड़ा होता है। आलोचकों का कहना है कि इस डील में कुछ चुनिंदा वस्तुओं के साथ “और अन्य उत्पाद” जैसे शब्द जोड़कर भविष्य में और अधिक क्षेत्रों को खोलने की गुंजाइश रखी गई है, जिससे देश की आर्थिक सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा दोनों पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।
किसानों, एमएसएमई, छोटे व्यापारियों, युवाओं और मध्यम वर्ग पर इस ट्रेड डील का क्या प्रभाव पड़ेगा — इस पर कोई विस्तृत श्वेत पत्र या संसदीय चर्चा अब तक सामने नहीं आई है। यदि यह डील भारतीय बाजार को असंतुलित तरीके से विदेशी हितों के लिए खोलती है, तो इसका सीधा दुष्प्रभाव कृषि, रोजगार और स्थानीय उद्योगों पर पड़ेगा। यह केवल आर्थिक समझौता नहीं बल्कि देश की आत्मनिर्भरता और कृषि संरचना पर सीधा प्रहार है। इससे छोटे किसानों की आय पर असर पड़ेगा, स्थानीय बाजार विदेशी कंपनियों के लिए खोले जाएंगे और आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा।

देश विरोधी मोदी ट्रंप ट्रेड डील के खिलाफ आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश 14 फरवरी 2026 को जिला मुख्यालय जनपद बहराइच मे शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। जिला मुख्यालय पर मोदी-ट्रंप ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर जनआक्रोश दर्ज किया गया तथा महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित यह ज्ञापन सौंपा गया।

विनम्रतापूर्वक मांग करते हैं कि देश विरोधी मोदी-ट्रंप ट्रेड डील को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए जिससे देश के करोड़ों किसानों के हितों की रक्षा की जा सके ।
अतः आपसे निवेदन है कि संविधान प्रदत्त अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए केंद्र सरकार को आवश्यक, त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित करें, जिससे देशहित सुरक्षित रह सके और जनता के मन में उत्पन्न आशंकाओं का समुचित समाधान हो। आपकी सकारात्मक एवं शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा में
जिला अध्यक्ष( फ़िरोज़ हैदर )
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश
1-रजत चौरसिया बौद्ध प्रांत महा सचिव
2-गज़नफ़र जाफ़री जिला परवक्ता बहराइच 
3-अनुज पाठक सिद्धार्थ नगर प्रभारी
4-जियोति विश्वकर्मा महिला जिला अध्यक्ष 
5-हाजी नूर अहमद जिला को कोषध्यक्ष 
6-शैलेन्द्र त्रिपाठी जिला महा सचिव 
7-सईद खान जिला उपाध्यक्ष 
8-सिपाही लाल कैसरगंज विधान सभा अध्यक्ष 
9-छोटे लाल वर्मा महसी विधान सभा अध्यक्ष 
10-शादाब अंसारी जिला मीडिया प्रभारी 
11-मोहम्मद रफी शहर अध्याक्ष 
12-गुलशन अवस्थी महसी विधान सभा मीडियाप्रभारी 
13-रुबीना खान महिला विंग जिला उपाध्यक्ष 
14-महजाबि खान महिला जिला महासचिव 
15-साजिद अली सदस्य

Post a Comment

0 Comments