Header Ads Widget

कार्यालय तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर), जनपद बहराइचएस.आई.आर. (SIR) नोटिस दी गई


रिपोर्ट: राहुल कुमार मौर्या
ब्लॉक रिपोर्ट: मिहींपुरवा
ग्राम पंचायत झाला के कंपोजिट स्कूल में SIR नोटिस की सुनवाई के दौरान तहसीलदार धर्मेन्द्र कुमार मौजूद रहे। इस दौरान संबंधित व्यक्तियों द्वारा नोटिस जमा किया गया तथा उनकी सुनवाई कर समाधान भी किया गया।
तहसीलदार द्वारा लोगों को जानकारी दी गई कि नोटिस प्राप्त होने पर निर्वाचन कार्यालय में निम्नलिखित श्रेणियों के आधार पर आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा:
📄 आवश्यक दस्तावेज
परिवार रजिस्टर की नकल
वर्ष 2003 की मतदाता सूची, जिसमें स्वयं अथवा माता-पिता का नाम दर्ज हो
निवास प्रमाण पत्र
हाई स्कूल (कक्षा 10) की अंकपत्र/प्रमाण पत्र की प्रति
अन्य आवश्यक दस्तावेज (जैसा कि नोटिस में उल्लेखित हो)
अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि समय रहते सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपनी प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Post a Comment

0 Comments