Header Ads Widget

भिनगा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला, इलाके में सनसनी


भिनगा (श्रावस्ती)।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव जंगल के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। युवक घर से साइकिल लेकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने झाड़ियों में उसका शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली भिनगा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
*तौशिफ़ रज़ा की रिपोर्ट, भिनगा से।*

Post a Comment

0 Comments