Header Ads Widget

ब्रिटिश पार्लियामेंट और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सम्मानित होंगे लखनऊ के वरिष्ठ होम्योपैथ डॉ. ए. के. त्रिपाठी


लखनऊ। शहर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ए. के. त्रिपाठी को आगामी 10 अप्रैल 2026 को British Parliament, London में तथा 12 अप्रैल 2026 को University of Oxford में आयोजित विशेष कार्यक्रमों में अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें होम्योपैथी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और जटिल रोगों के उपचार में उनके दीर्घ अनुभव के लिए दिया जा रहा है।
10 अप्रैल को डॉ. त्रिपाठी ब्रिटिश पार्लियामेंट में अपने शोध कार्यों एवं शोधपत्रों की प्रस्तुति भी देंगे। उनकी प्रस्तुति में वेट लॉस, पेट रोग, किडनी एवं गॉल ब्लैडर की पथरी, यूरिया-क्रिएटिनिन असंतुलन, बच्चेदानी की गांठ, इनफर्टिलिटी, ऑटिज्म, त्वचा रोग, यौन रोग तथा मानसिक बीमारियों सहित विभिन्न जटिल रोगों पर चर्चा की जाएगी।
11 अप्रैल को वे लंदन स्थित Natural History Museum का भ्रमण भी करेंगे।
बताया गया है कि डॉ. त्रिपाठी को यह सम्मान होम्योपैथी के माध्यम से एक लाख से अधिक जटिल एवं असाध्य रोगियों के उपचार में योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। उनके उपचार से किडनी एवं गॉल ब्लैडर की पथरी, त्वचा रोग, पेट संबंधी समस्याओं तथा महिलाओं, पुरुषों और बच्चों से संबंधित विभिन्न बीमारियों में लाभ मिलने का दावा किया जाता है।
डॉ. त्रिपाठी से जुड़े डॉ. हैनिमैन चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से भी वे वर्षों से समाजसेवा और उपचार कार्यों में सक्रिय हैं। उनके इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान से लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में हर्ष और गर्व का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments