सुबह 10:30 बजे ऐतिहासिक रामलीला मैदान से शुरू हुआ जुलूस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा
खबर:
श्रावस्ती जनपद मुख्यालय भिनगा के ऐतिहासिक रामलीला मैदान से मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे एक भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में भारी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली और पूरे शहर में उत्साह का माहौल रहा।
रामलीला मैदान से शुरू हुआ यह जुलूस शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ा, जहां जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का भव्य स्वागत किया।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस के दौरान लोगों में काफी उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।
0 Comments