Header Ads Widget

बहराइच के ग्राम कल्पिपारा (नसूतिया चमारन पूर्व) में एक ही गांव के दो लोगों की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

रिपोर्टर: मनोज कुमार पाल

ब्रेकिंग न्यूज़ | बहराइच
दिनांक 9 मार्च 2026 को जनपद बहराइच के ग्राम कल्पिपारा (नसूतिया चमारन पूर्व) में एक ही गांव के दो लोगों की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटे पुत्र रामदीन (उम्र लगभग 20 वर्ष) की मृत्यु सुबह करीब 4:30 बजे हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी। वहीं दूसरी घटना में मनोज पुत्र हरिराम (उम्र लगभग 40 वर्ष) की भी सुबह करीब 5:00 बजे तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मनोज की तबीयत भी पिछले दो-तीन दिनों से खराब बताई जा रही थी और उनका इलाज भी चल रहा था।
रात में अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने के कारण दोनों की मौत हो गई। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि मृतक मनोज के छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार को पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता करनी चाहिए।
रिपोर्टर: मनोज कुमार पाल
स्थान: बहराइच

Post a Comment

0 Comments