#बाराबंकी: चार साल के बच्चे की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
#बाराबंकी जनपद के जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में उस समय मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब एक चार वर्षीय बच्चे को गंभीर हालत में लाया गया और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही उसके पिता और दादा फूट-फूटकर रोने लगे, जिससे अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, #बहराइच जनपद के पखरपुर क्षेत्र निवासी रवि प्रकाश पाठक के चार वर्षीय बेटे अंशुमान को कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था। परिजन उसका इलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में करा रहे थे, लेकिन स्वास्थ्य में कोई खास सुधार नहीं हो रहा था। बताया जा रहा है कि जब बुखार ज्यादा बढ़ गया और बच्चे की हालत बिगड़ने लगी, तो डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
परिजन बच्चे को लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में अचानक उसकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। एंबुलेंस चालक ने स्थिति को देखते हुए बच्चे को वापस बाराबंकी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाना बेहतर समझा।
अस्पताल पहुंचने पर #डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की, तो पता चला कि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बताया जा रहा है कि बच्चे की मौत के बाद अस्पताल परिसर में शोक का माहौल बन गया और मौजूद लोग भी परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए।
रिपोर्ट राजकुमार मौर्या बहराइच
0 Comments