गोंडा: निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन, राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न
जनपद गोंडा के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया।
बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्वाचन नामावली से संबंधित प्रक्रिया, संशोधन एवं दावों-आपत्तियों के निस्तारण की जानकारी साझा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं।
उन्होंने कहा कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है और सभी दलों के सहयोग से इसे सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है।
इस अवसर पर राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर प्रशासन द्वारा सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया गया।
रिपोर्ट: इंद्रपाल, जिला ब्यूरो, गोंडा
0 Comments