जीरो ग्राउंड रिपोर्ट)
रिपोर्टर: इन्द्रपाल पांडेय, जिला ब्यूरो गोंडा
गोंडा (मनकापुर):
जनपद गोंडा की मनकापुर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनकसिया में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति पिछले तीन वर्षों से लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
जहां एक ओर मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने के सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बनकसिया गांव में इन आदेशों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। कई बार उच्च अधिकारियों द्वारा आदेश दिए जाने के बावजूद मौके पर कब्जा नहीं हटाया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा है, जिससे अवैध कब्जाधारियों के हौसले बुलंद हैं। बताया जा रहा है कि सरकारी जमीन पर पंचम पुत्र गुरु प्रसाद, पंचम पुत्र प्रसाद तथा उनकी दो बेटियां राधा और मनीषा द्वारा कब्जा किया गया है।
ग्रामवासियों ने इस मामले की कई बार शिकायत की है और अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कब तक कार्रवाई करता है।
(जीरो ग्राउंड रिपोर्ट)
रिपोर्टर: इन्द्रपाल पांडेय, जिला ब्यूरो गोंडा
0 Comments