Header Ads Widget

गोंडा/मनकापुर:तहसील मनकापुर क्षेत्र में नहर खुदाई और निर्माण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया




गोंडा/मनकापुर:
तहसील मनकापुर क्षेत्र में नहर खुदाई और निर्माण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरयू परियोजना के अंतर्गत दोनों माइनरों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।
सरयू परियोजना प्रथम संगठन अयोध्या के अधीन, पंचदशम सिंचाई कार्य मंडल गोंडा के अंतर्गत सरयू नहर खंड–4 द्वारा पायरकोहना माइनर (ग्राम सहजल्पुर) तथा नेतुवा माइनर (ग्राम पटिया खुर्द) का निर्माण कराया गया। अब ये दोनों माइनर पूरी तरह गैप-फ्री हो चुकी हैं।
खंड–4 के अधिशासी अभियंता दुर्गेश गर्ग ने बताया कि आगामी खरीफ फसल सीजन में इन दोनों नहरों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई में बड़ी सुविधा मिलेगी।
इस कार्य को पूरा करने में सहायक अभियंता आकाश राय, आनंद तिवारी, पी.एम. तिवारी तथा अवर अभियंता सुमित कुमार सिंह, सुधीर कुमार तिवारी, आलोक पांडेय, अभिषेक सिंह, विवेक जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता सहित समस्त कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह परियोजना क्षेत्र के कृषि विकास में अहम भूमिका निभाएगी और किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं को काफी हद तक दूर करेगी।
– जिला ब्यूरो, इंद्रपाल पांडेय

Post a Comment

0 Comments