जितेंद्र कुमार दुबे की रिपोर्ट
आज उच्च प्राथमिक विद्यालय जिगना बाजार में वार्षिकोत्सव, नवप्रवेशी कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा (NMMS) में उत्तीर्ण छात्रों के सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. समय प्रकाश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद भी विद्यालय के छात्र हर वर्ष सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।
कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री कुलदीप पाठक भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यालय परिवार के सभी अध्यापकों—प्रधानाध्यापक श्री जय प्रकाश शुक्ला, सहायक अध्यापक यशपाल वर्मा, मनीष चौहान तथा अनुदेशक राजेश सिंह, शिवकरण वर्मा और योगेश कुमार—द्वारा किए जा रहे परिश्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी अध्यापकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
0 Comments