धनबाद वरीय संवाददाता कृष्णा कुमार नोनिया
( लाइव हिंदुस्तान 24)
कतरास। भीषण गर्मी को देखते हुए सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए दिनांक 13 मई 2026 को संकल्प महिला समिति की ओर से अंगारपाथरा डिस्पेंसरी के समीप पनशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना अग्रवाल एवं सभी उपाध्यक्षा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर समिति की सदस्यों ने बताया कि पनशाला के माध्यम से राहगीरों, मजदूरों एवं स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी में स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संकल्प महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती शशि प्रसाद के साथ-साथ समिति की सदस्याओं मीणा पांडेय, आशा, सुषमा सिन्हा, मिसेज खान, पार्वती सिंह, विनिता ठक्कर, अनिशा, नंदनी एवं ऋचा का सक्रिय एवं सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री सुधाकर प्रसाद, अवर महाप्रबंधक श्री मणिकांत पांडे, क्षेत्रीय प्रबंधक (माoसंo) श्री अशोक कुमार, प्रबंधक (माoसंo) श्री उमंग कुमार ठक्कर तथा सीएमओ डॉ. जे. पी. रॉय की विशेष उपस्थिति एवं सहयोग भी उल्लेखनीय रहा।
स्थानीय लोगों ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए इसे गर्मी के मौसम में जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
0 Comments