Header Ads Widget

बहराइच के धनुहीं में 6 जून से शुरू होगा भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट", विजेता टीम को मिलेगा ₹4100 एवं ट्रॉफी

रिपोट नवल किशोर मिश्रा पयागपुर बहराइच 

धनुहीं। क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम धनुहीं में "जय श्री बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट 2026" का भव्य आयोजन आगामी 06 जून 2026 से किया जा रहा है। आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी टूर्नामेंट को बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की सभी क्रिकेट टीमें भाग ले सकेंगी।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में निष्पक्ष खेल को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। मैच के दौरान अंपायर का निर्णय सर्वमान्य होगा तथा अंपायर से किसी प्रकार की बहस करने पर संबंधित टीम को तत्काल प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा।
टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए मैन ऑफ द मैच, ऑरेंज कैप तथा मैन ऑफ द सीरीज जैसे आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रीतम पाठक (भावी प्रधान) होंगे, जबकि अध्यक्ष अवनीश गोस्वामी एवं उपाध्यक्ष सत्यम पाठक आयोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
पुरस्कार राशि की बात करें तो विजेता टीम को ₹4100 नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को ₹2100 नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क ₹1151 निर्धारित किया गया है।
आयोजन समिति में उत्सव मिश्रा (धोनी), पंकज आर्य, विकास मिश्रा, पंकज सोनी, अनिल कुमार सोनी (संपादक), राजकिशोर बाबा, दिवाकर मिश्रा, भानू वर्मा, सुखराज मिश्रा, विनय आर्य, दिवाकर सिंह, शौरभ मिश्रा, अजय यादव, विकास गोस्वामी, सोनू गोस्वामी, सरफराज खान, आलोक सिंह, आलोक राव, राजेश सिंह, सत्यम पाठक, अजय राजभर, अरबिंद शुक्ला एवं मुकेश विश्वकर्मा सहित अनेक युवा सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
वहीं टूर्नामेंट के संरक्षक मंडल में पत्रकार गुड्डू गोस्वामी, सिरताज मिश्रा एवं एन.के. मिश्रा शामिल हैं।
आयोजन समिति ने क्षेत्र की सभी क्रिकेट टीमों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में अभी से खासा उत्साह देखा जा रहा है। खेल प्रेमियों का मानना है कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।

Post a Comment

0 Comments